Greater Noida: दुकान से खरीदकर लाए गए चिल्ली पोटैटो खाने से महिला और दो साल का बच्चा बीमार
जुनैदपुर गांव में सुमित अपने परिवार के साथ रहते है। वह छह दिसम्बर को किसी काम से कनारसी गांव गए थे। जहां से उन्होंने घर के लिए चिल्ली पोटैटो पेक करा लिए।

दनकौर के जुनैदपुर गांव में चिल्ली पोटैटो खाने से महिला और उसका दो साल का बच्चा बीमार हो गया। पहले उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। बाद में उल्टियां भी हुई। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जुनैदपुर गांव में सुमित अपने परिवार के साथ रहते है। वह छह दिसम्बर को किसी काम से कनारसी गांव गए थे। जहां से उन्होंने घर के लिए चिल्ली पोटैटो पेक करा लिए। आरेाप है कि घर पर उनकी पत्नी सपना और उनके दो साल के बच्चे ने चिल्ली पोटैटो खाए थे। जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। बताया गया है कि कनारसी गांव स्थित एक दुकान से चिल्ली पोटैटो खरीदे गए थे। वहां साफ—सफाई का भी ध्यान नहीं रखा गया।
आरोप है कि दुकानदार ने अपनी गलती नहीं मानी। उल्टा उनसे अभ्रदता के साथ पेश गया। विरोध करने पर दुकानदार ने सुमित के साथ मारपीट कर दी। परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार होने की बात कही है। मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई है।




