यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, वाहनों में आग लगने के बाद हुआ तेज धमाका, 4 की मौत
डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है। वहीं, घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस पर माइलस्टोन 127 पर कोहरा की वजह से मंगलवार तड़के सात बस और तीन कार आपस में टकरा गईं। जिसके बाद में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके जैसी आवाज हुई। आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंच गए।
डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है। वहीं, घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसा करीब 4.20 के आस पास हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ माइलस्टोन 127 पर कोहरा ज्यादा होने पर लो विजिबिलिटी के कारण 10 गाड़िया में भिड़ंत के बाद भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, 25 से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों में कोई भी व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल नहीं है। सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार दिलाया जा रहा है और अन्य यात्रियों को गंतव्य तक सरकारी वाहनों से भिजवाया जा रहा है।
मृतक के परिजनों 2-2 लाख मुआवजा देने का ऐलान
सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि टक्कर के बाद इतना तेज धमाका था कि ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो। आग लगते ही लोग बसों के शीशे तोड़कर कूद पड़े। जान-बचाने के लिए हर तरफ चीख-पुकार मच गई। लोग और सूचना पर पहुंची पुलिस टीम बचाव का कार्य में जुट गई। वही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया।




