×
Uncategorized

Greater Noida: ब्रांड के नाम पर परोसी जा रही गदंगी! खाद्य पदार्थों में कीड़े रेंगते मिलने पर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

सहायक खाद्य आयुक्त—2 सर्वेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के मौके पर जाकर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया ​​कि बीटा-1 सेक्टर स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर से साबूदाना का एक नूमना लिया है।

ब्रांड के नाम पर बीमारी परोसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीटा सेक्टर स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में खाद्य पदार्थों में कीड़े रेंगते हुए मिलने पर लोग भड़क गए। खाद्य सामानों के अलावा फर्श पर भी कीड़ें रेंग रहे थे।शिकायत मिलने पर एक्शन में खाद्य विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है।

सहायक खाद्य आयुक्त—2 सर्वेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के मौके पर जाकर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया ​​कि बीटा—1 सेक्टर स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर से साबूदाना का एक नूमना लिया है। साथ ही साफ—सफाई की व्यवस्था उचित न मिलने पर नोटिस सौंपा गया है। साफ—सफाई की व्यवस्था दुरस्त न करने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।

रिलायंस के स्टोर पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों को साबूदाना और अन्य सामान में कीड़े दिखाई दिए। जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि ब्रांडेंड रिटेल स्टोर के नाम पर बीमारी परोसी जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close