Greater Noida: टिंडर और बम्बल ऐप पर महिला करती हैं अश्लील बातें, रात में शराब पीकर करती…
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी निवासी युवक के मुताबिक, साल 2016 में फेसबुक और शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी पहचान एक महिला से हुई थी। महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला पैसे मांगे और ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुक कराने को कहा।

पति ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि वह डेटिंग ऐप ‘बम्बल और टिंडर’ के जरिए अपने अन्य पुरुष साथियों के साथ अश्लील बातें करती है। आए दिन शराब पीकर आती है और पति के सहकर्मी के साथ भी उसके अवैध संबंध है। यहां तक की लाखों की सोने एवं चांदी के आभूषण और नकदी अपने मायके वालों को दे दिए। अब जिला न्यायालय के आदेश पर बीटा—2 कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी निवासी युवक के मुताबिक, साल 2016 में फेसबुक और शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी पहचान एक महिला से हुई थी। महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला पैसे मांगे और ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुक कराने को कहा। आरोप है कि नवंबर 2018 में महिला ने मां के ब्रेन हेमरेज का बहाना बनाकर करीब एक लाख रुपये लिए युवती ने लिए थे। उसके बाद एक दिसम्बर 2020 को शादी कर ली।
शादी के कुछ दिन बाद ही महिला ने ससुराल में रहने से इनकार कर नोएडा में अलग रहने का दबाव बनाया। नोएडा में रहने के दौरान उसे लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अगस्त 2021 में महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली, लेकिन उसने बिना बताए गर्भपात करा दिया गया। मार्च 2022 में डेटिंग ऐप बम्बल और टिंडर पर अन्य पुरुषों से बातचीत की जानकारी सामने आई। अप्रैल 2023 में पत्नी के ऑफिस के सहकर्मी से अफेयर के आरोप भी लगाए गए हैं।




