Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में स्पा का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
वायरल हुए वीडियो को लेकर चर्चा की जा रही है कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा फल—फूल रहा है। लोगों का आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में एक स्पा सेंटर का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मॉल में बने स्पा सेंटर का बताया जा रहा है।
वायरल हुए वीडियो को लेकर चर्चा की जा रही है कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा फल—फूल रहा है। लोगों का आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक युवक ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर जाता है। वह स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर पहुंचता है।
मौजूद महिला युवक से पहले पैसा जमा करने की बात कहती है। युवक कहता है कि पैसे तो मिल जाएंगे। पूरे मामले के आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो काफी पुराना है। उस दौरान कार्रवाई की जा चुकी है। इस संबंध में एसीपी—1 ग्रेटर नोएडा को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। एसीपी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



