Greater Noida: SIR से राजनीति में हुआ बड़ा बदलाव, चुनाव में दिखाई देगा असर!
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत की गई है। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं।

एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। इस बार जिले से 447471 हजार वोटर गायब हो गए है। अब राजनीतिक दलों से लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज़ हो गई है। निर्वाचन विभाग द्वारा की गई इस व्यापक कार्रवाई को मतदाता सूची की शुद्धता से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसके सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। चर्चा का बाजार डूप्पलीकेट, रोहिग्यां एवं बाग्लादेशी वोटर्स को लेकर भी गर्म है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत की गई है। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें मुख्य रूप से वे लोग शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में वोटरों की मौत हो चुकी है। यहां से दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले वोटरों का नाम हटाने के लिए अलावा जिनके नाम दो स्थानों पर दर्ज पाए गए
या जिनके पते और पहचान से संबंधित दस्तावेज़ सत्यापन में खामियां पाई गईं
प्रशासन का दावा है कि मतदाता सूची को साफ, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था, ताकि फर्जी वोटिंग और दोहरे नामों जैसी समस्याओं पर लगाम लगाई जा सके।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा होने के बाद छह फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां मांगी गई है। उसके बाद 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चस्पा किए जाएंगे। सुनवाई, सत्यापन की कार्रवाई के साथ-साथ गणना प्रपत्रों पर निर्णय, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। तीन मार्च को जांच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति ली जाएगी। उसके बाद छह मार्च को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को 1865673 मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई। एसआईआर के दौरान 447471 हजार नाम हटाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि छह जनवरी से छह फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। मतदाता भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।




