×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ओपॉ फ़ाउंडेशन द्वारा 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा – ओपॉ फ़ाउंडेशन, ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह दिनांक शनिवार, 14 फरवरी 2026 को डी-48, साइट-4, ग्रेटर नोएडा में बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

फ़ाउंडेशन के संरक्षक ओमप्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और सेवा-भाव का जीवंत उदाहरण है। मनोज सिंघल के अनुसार, सभी 25 दूल्हों की बारात जय किसान खल भंडार, साइट-4 से घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल तक पहुँची।

विवाह स्थल पर पहुँचने पर सभी दूल्हों का पूनम अग्रवाल एवं अन्य महिलाओं द्वारा तिलक कर पारंपरिक स्वागत किया गया। यह उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश अग्रवाल एवं पूनम अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर यह आयोजन पिछले पाँच वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 108 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है।

नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने हेतु कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलराज मिश्र, पूर्व राज्यपाल, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनोज सिंघल, अनुज सिंघल, अमन अग्रवाल, कृति अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, राशि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज में सहयोग, सेवा और संस्कारों की सशक्त मिसाल भी प्रस्तुत करता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close