×
Uncategorized

Noida: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग के लिए प्रदर्शन, विरोध मार्च के दौरान झड़प

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में रहने वाले अंधेरे में रहने को मजबूर है, जबकि बड़ी संख्या में वहां मजदूर और किसान रहते है।

नोएडा सेक्टर 16 स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हो गई। दरअसल, पुलिसकर्मियों ने भारतीय किसान परिषद के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-16 स्थित बिजली विभाग के दफ्तर से डीएम कैंप कार्यालय जाने से रोकने का प्रयास किया।

भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में रहने वाले अंधेरे में रहने को मजबूर है, जबकि बड़ी संख्या में वहां मजदूर और किसान रहते है। उन्हें विभाग की तरफ से बिजली के कनेक्शन मुहैया नहीं कराए है। अपने मांगों लेकर प्रदर्शन करने के लिए डीएम कैंप कार्यालय की तरफ जा रहे थे। सेक्टर-16 स्थित विद्युत निगम कार्यालय से जिलाधिकारी से मिलने के लिए जाते समय पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। उसी दौरान पुलिस और किसानों का आमना सामना हो गया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की उस समय हुई जब भारतीय किसान परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जकत्र होकर सेक्टर-27 स्थित डीएम आवास पर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। जैसे ही किसानों का जुलूस आगे बढ़ा, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close