Noida: खुद को गोली मारने वाला युवक को पुलिस ने भेजा जेल, हत्या के समय मौके पर था आरोपी
बता दें कि, मंगलार को लुक्सर गांव निवासी नितिन नागर की गोली मारकर और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने बताया था कि एक आरोपी जितेंद्र उर्फ जित्ते घटना में शामिल था।

ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक कारोबारी नितिन नागर पुत्र फिरे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को भी जेल भेज दिया है। आरोपी जितेंद्र उर्फ जित्ते ने खुद को पैर में गोली मारकर घायल कर लिया था।
बता दें कि, मंगलार को लुक्सर गांव निवासी नितिन नागर की गोली मारकर और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने बताया था कि एक आरोपी जितेंद्र उर्फ जित्ते घटना में शामिल था। इसके बाद जितेंद्र उर्फ जित्ते खुद के पैर में गोली मारकर नितिन के घर पहुंचा था। जांच में सामने आया था कि वारदात में शामिल आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते पुत्र छतर ने हत्या के बाद खुद को ही पैर में गोली मार ली थी, ताकि पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दिया जा सके और खुद को पीड़ित साबित किया जा सके।
जीते ने मृतक को गोली मारने के साथ ही चाकू से गर्दन पर कई वार किए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह साजिश के तहत मृतक के घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित सह-आरोपी नितिन नागर पुत्र अतर सिंह के घर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों से इसकी पुष्टि हुई है। जब वह नितिन के घर के पास पहुंचा तो वहां बाहर खून के निशान भी पाए गए, जिन्हें फॉरेंसिक टीम ने सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।




