×
Uncategorized

Greater Noida: मोटी फीस वसूलने वाले छात्रों की सुरक्षा से कर रहे खिलवाड़, बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ते मिले 140 स्कूली वाहन

जिलाधिकारी मेधा रुपम के निर्देश पर परिवहन विभाग को 47 स्कूली और कांट्रैक्ट में चल रहे वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट की जांच की।

मोटी फीस वसूलने के बाद भी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधक छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बरते हुए बिना परमिट और फिटनेस के वाहनों से छात्रों को स्कूल लाने और छोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। शुक्रवार को परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र और बिना परमिट के दौड़ रहे 140 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी मेधा रुपम के निर्देश पर परिवहन विभाग को 47 स्कूली और कांट्रैक्ट में चल रहे वाहनों के पास फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट की जांच की। जांच के दौरान चौकाने वाली बात सामने आई है। परमिट और फिटनेस प्रमाण की अवधि खत्म होने पर 140 वाहन दौड़ते हुए मिले है। नियमों का उल्लंघन कर छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल प्रबंधक या वाहन मालिकों की तरफ से नियमों के विरुद्ध वाहन संचालन किया जाता है, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर शिक्षण संस्थान और वाहन स्वामी भी जिम्मेदार होंगे।

एआरटीओ डाॅ उदित नारायण पाण्डेय ने बताया ​कि जिले के सभी शिक्षण संस्थान अपने अधीन पंजीकृत और अनुबंधित स्कूली वाहनों की परिवहन विभाग से जांच कराकर उनके फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट का नवीनीकरण कराना सुनिश्चित करें। जब तक वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट वैध नहीं हो जाते, तब तक ऐसे स्कूली वाहनों का संचालन नहीं किया जाना चाहिए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close