Greater Noida: सोसाइटी में सुविधाओं की मांग को लेकर निवासियों का अनोखा प्रदर्शन, धरना स्थल लैपटॉप से निपटाया काम
धरनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए है। सोमवार के दिन होने की वजह से धरने पर बैठे लोगों ने छूट्टी की। इस दौरान कुछ लोग धरना स्थल पर लैपटॉप से अपना कार्य निपटाते हुए नजर आए
मूलभुत सुविधाओं की मांग को लेकर निवासी आंदोलनरत है। सोसाइटी परिसर में निवासी करीब 13 दिन का धरना दे रहे है। यह धरना नवरात्रि के अंतिम दिन समाप्त होगा। निवासियों को लिफ्ट में फंसने का डर सताता रहता है। जिसकी वजह से उन्हें इस्तेमाल करने में डर लगने लगा है। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी का है।
धरनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए है। सोमवार के दिन होने की वजह से धरने पर बैठे लोगों ने छूट्टी की। इस दौरान कुछ लोग धरना स्थल पर लैपटॉप से अपना कार्य निपटाते हुए नजर आए और उन्होंने बिल्डर के खिलाफ विरोध जताया। महिलाओं ने भी कीर्तन किया।
लोगों का कहना है कि पूरे नवरात्र यह प्रदर्शन जारी रहेगा। जब तक बिल्डर प्रबंधन उनकी समस्याओं को समाधान नहीं करता।
परिसर में करीब 2200 परिवार को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। सुविधाओं की मांग को लेकर सोसाइटी के गेट पर टेंट लगाकर लोग प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। सभी लोग अपने लैपटॉप लेकर धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने ऑफिस का काम करते हुए बिल्डर के विरुद्ध नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। शंकुलता ने बताया कि 40 प्रतिशत मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि करने के बाद भी सुविधाओं में कटौती की जा रही है।



