×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा में रोजगार महाकुंभ: 55 कंपनियाँ, सैकड़ों युवाओं को मिला करियर

ग्रेटर नोएडा – ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी) और डीपीएसआरयू, नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘नियुक्ति फ्यूचर फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘नियुक्ति’ के 10.0 संस्करण के रूप में आयोजित इस मेगा रोजगार महाकुंभ में देशभर से 1200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 55 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लेते हुए 580 अभ्यर्थियों का चयन एवं शॉर्टलिस्टिंग की।

चयनित छात्रों को 3 लाख से लेकर 8 लाख रुपये वार्षिक तक के आकर्षक पैकेज ऑफर किए गए। इस अवसर पर सन फार्मा, सिप्ला, अल्केम लेबोरेट्रीज, मैनकाइंड, जुबिलेंट बायोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स सहित कई प्रमुख कंपनियों ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, फार्माकोविजिलेंस, क्लिनिकल रिसर्च और सेल्स-मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल और नई तकनीकों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी तथा भविष्य में एआई और ब्लॉकचेन आधारित फार्मेसी शिक्षा के विस्तार की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डीपीएसआरयू के कुलपति प्रो. रविचंद्रन वी., डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर राजीव भार्गव और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार एवं पूर्व डीसीजीआई जी.एन. सिंह ने ऑनलाइन संबोधन में ‘नियुक्ति’ को युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने वाला सशक्त मंच बताया। कार्यक्रम के दौरान लॉयड ग्रुप के अध्यक्ष मनोहर थैरानी ने अतिथियों और रिक्रूटर्स का सम्मान किया।

देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों से आए छात्रों ने इसमें भाग लिया, जहां कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की कौशल क्षमता और प्रोफेशनल दृष्टिकोण की सराहना की। लॉयड ग्रुप की ग्रुप डायरेक्टर एवं हेड ग्रोथ प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी ने इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह आयोजन न केवल एक प्लेसमेंट ड्राइव साबित हुआ, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक प्रभावशाली मंच भी बना।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close