Noida: बिना गैस कनेक्शन के मिलेगा सिलेंडर, आधार कार्ड लेकर जाए गैस एजेंसी और करना होगा यह काम
उपभोक्ता आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर मिनी सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत करीब 1581 रुपये रखी गई है, जबकि 5 किलो गैस रिफिल मात्र 600 रुपये में उपलब्ध होगी।

देश में आए दिन गैस सिलेंडर की मारमारी की खबरें सामने आ रही है। साथ ही कालाबाजारी करने के आरोप भी गैस एजेंसियों पर लोगों ने लगाए है। गैस की किल्लत के बीच बड़ी राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। अब लोगों को कनेक्शन न होने के बावजूद भी गैस मिल जाएगी। प्रवासी मजदूर, छात्रों और अन्य की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार अब पांच किलो वाला गैस रिफिल दे रही है।
उपभोक्ता आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर मिनी सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत करीब 1581 रुपये रखी गई है, जबकि 5 किलो गैस रिफिल मात्र 600 रुपये में उपलब्ध होगी। दरअसल, देशभर में बड़ी संख्या में एक—दूसरे क्षेत्र के लोग रहते है। अधिकतरों पर गैस केे कनेक्शन नहीं है। अमेरिका—इजरायल और ईरान युद्ध के बीच आसानी के साथ बिना कनेक्शन वालों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके सामने खाना बनाने की दिक्कत खड़ी हो गई है।
किराए के मकानों में रहते हैं- जैसे स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूर और अस्थायी कामगार। अब तक गैस कनेक्शन न होने के कारण इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एलपीजी संकट से पहले ये लोग ब्लैक में सिलेंडर खरीदते थे, जो 100-200 रुपये महंगा मिलता था। लेकिन हाल के समय में किल्लत बढ़ने के बाद यही सिलेंडर 6,000 से 7,000 रुपये तक पहुंच गया, जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना लगभग नामुमकिन हो गया।




