×
Uncategorized

Noida: तीन मंजिला छत से कूदे नहीं थे युवक और युवती, पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा

एडीसीपी ने बताया कि सोमवार की करीब 4 बजे गजराज सिंह के मकान की छत एक युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाने की सूचना मिली थी

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती ने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है।

पुलिस मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जी ब्लाक सैक्टर 22 नोएडा से हत्या करने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान हितेश राणा और चंचल पत्नी हितेश राणा के रुप में की है। पुलिस ने उनकी निशादेही पर एक हॉकी बरामद की है। चौड़ा रघुनाथपुर गांव तीन मंजिला बिल्डिग से युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाई थी।

एडीसीपी ने बताया कि सोमवार की करीब 4 बजे गजराज सिंह के मकान की छत एक युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाने की सूचना मिली थी। युवक सीधे सड़क पर गिरा, जबकि युवती बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी। मृतक युवक की पहचान मेरठ निवासी पुनीत चौहान के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घायल युवती की पहचान रसूलपुर नवादा निवासी विद्या दास के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जी ब्लाक सैक्टर 22 नोएडा से हत्या करने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई। आरोपियो ने पूछताछ बताया कि पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्यादास के साथ गुस्से में मारपीट की थी। पुनीत चौहान उसकी पत्नी चंचल के साथ सम्पर्क में था, जिसके कारण मुझे पुनीत चौहान पर बहुत गुस्सा था। उसी की माफी मांगने पुनीत चौहान अपनी महिला मित्र विद्यादास के साथ घर आए थे। जहां पर घर पर रखी हॉकी से मारपीट की थी। मारपीट के दौरान पुनीत और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसके कारण यह घटना हो गयी थी।

पुलिस फिलहाल युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close