Noida: ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को हो रही थी बड़ी परेशानी, कंपनी पर लगाया एक लाख से अधिक का जुर्माना
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कूड़े का उचित प्रबंध करने, इधर-उधर न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

शहर में रोक के बावजूद भी कूड़े में आग लगाने के मामले में थमते हुए नजर नहीं आ रहे है। जिसकी वजह से आम लोग परेशान नजर आते है। खुले में आग जलाने की वजह से एक कंपनी में जुर्माना लगाया गया है। दोबारा ऐसी गलती करने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ठोस कचरा प्रबंधन नीति के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों को अपने परिसर का कूड़ा खुद से ही वैज्ञानिक पद्धति से प्रोसेस करना अनिवार्य है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक 11 में कूड़ा जलाने पर एक कंपनी पर 1.16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर ईकोटेक 11 में एक कंपनी के पास कूड़ा जलाया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। यह कूड़ा सेक्टर ईकोटेक -11 स्थित ई-गरुड़ा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नाम की कंपनी ने जलया है। जिसके चलते टीम ने कंपनी पर 1.16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कूड़े का उचित प्रबंध करने, इधर-उधर न फेंकने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।




