×
Uncategorized

Noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का फिर होगा आगाज, दुनियाभर के जुटेंगे लोग

बैठक में अधिकारियों ने 27 जून को प्रस्तावित यूपीआईटीएस कर्टेन रेजर और अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में आईईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

बैठक में हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पादों और एमएसएमई उद्यमों को वैश्विक मंच प्रदान करने वाले आयोजन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) पर भी चर्चा की। यह 25–29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। तीसरे संस्करण में लगभग 5 लाख दर्शकों ने भाग लिया था। इस साल शो में देश के साथ विदेशी स्टॉल भी लोगों को आकर्षित करते हुए नजर आएगे। इसमें जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया आदि को संभावित पार्टनर देशों के रूप में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है।

आईईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ट्रेड शो ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सके। साथ ही विदेशी खरीदारों को जोड़ने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल ने भी भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों ने 27 जून को प्रस्तावित यूपीआईटीएस कर्टेन रेजर और अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसके जरिये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी ट्रेड शो का प्रचार किया जाएगा। बैठक में विदेश मंत्रालय के साथ 22 और 23 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक, वैश्विक रोड शो, खरीदार जुटाने की रणनीति और विभिन्न देशों के साथ समन्वय पर चर्चा हुई।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close