Noida: कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेनो में लगाएंगे चौके-छक्के, रॉस टेलर बोले-प्रतिभा की कोई कमी नहीं
बिग क्रिकेट लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें टी-20 फाॅर्मेट में 18 मुकाबले खेलेंगी।

शहीद विजय पथिक स्पोटर्स कॉप्लेक्स में बुधवार को बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का पहला मैच खेला जाएगा। पूर्व इंटरनेशरल क्रिकेटर शिखर धवन, हरभजन सिंह, क्रिस गेल, रॉस टेलर, थिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। 13 जून तक चलने वाली बिग क्रिकेट लीग की सभी तैयारियां कर ली गई है।
बिग क्रिकेट लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें टी-20 फाॅर्मेट में 18 मुकाबले खेलेंगी। इसकी मौजूदा चैंपियन मुंबई मरींस है। इसकी खास बात यह है कि देशभर से चुने गए शौकिया तौर पर 60 क्रिकेटरों को इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम में खेलने का अवसर मिलेगा। सुरक्षा के लिहाज से मैदान में एक डीसीपी, एक एडीसीपी, एसीपी, कोतवाली प्रभारी के अलावा एक पलाटून पीएसी समेत 100 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
दर्शकों के लिए गेटर नंबर—1 से प्रवेश पूरी तरह फ्री रहेगा। विजेता टीम को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शौकिया खिलाड़ियों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर और कांस्य श्रेणी के अनुसार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।नॉलेज पार्क स्थित होटल एक्सपो इन में न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा कि बिग लीग जैसे टूर्नामेंट क्रिकेटरों को बेहतर मंच देंगे। भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में कई खिलाड़ियों को उचित मंच नहीं मिल पाता।
लीग के संस्थापक एवं अध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में करीब 90 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। हर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शौकिया खिलाड़ियों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर और कांस्य श्रेणी के अनुसार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।




