Noida: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की दुजाना के दादी सती मंदिर में पूजा, दनकौर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष
साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने दुजाना में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर विकसित भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दुजाना स्थित दादी शक्ति मंदिर और दनकौर के गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने और 4399 दिनों की जनसेवा के अवसर पर पूजा अर्चना कर उनकी लंबी आयु की कामना की। ताकि वह लंबे समय तक देश सेवा में लगे रहे।
साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने दुजाना में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर विकसित भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। द्रोणाचार्य मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। सभी वर्गों का विकास हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरदीप नागर, हरेंद्र नागर , मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर, गजेंद्र वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, संदीप शर्मा, पंकज शर्मा, सोमेंद्र प्रमुख, मोजीराम नागर, राकेश शर्मा, सचिन नागर, अजब सिंह नागर समेत अन्य मौजूद रहे।




