×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से सीधा पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, पीआईबी के सामने प्रजेंटेशन के बाद निर्माण का रास्ता हो जाएगा साफ

सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक प्रस्तावित मेट्रो के निर्माण में 900 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो को तेज रफ्तार मिलने के आसार दिखाई दे रहे है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। बुधवाार को ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का प्रजेंटेशन पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) के सामने दिया जाएगा। उसके बाद अप्रूवल मिलने पर कंपनी का चयन कर निर्माण शुरू किया जाएगा। मेट्रो परियोजनाएं मिनिस्ट्री आफ अर्बन अफेयर्स (महुआ) के अधीन है।

सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक प्रस्तावित मेट्रो के निर्माण में 900 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ग्रेनो वेस्ट मेट्रो में एनएमआरसी ने किसान चौक तक 5 स्टेशन का कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया गया है। 7.5 किलोमीटर के इस मेट्रो रूट पर पांच स्टेशन होंगे, जोकि सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 होगा।

एनएमआरसी के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि पीआईबी के सामने होने वाले प्रजेंटेशन के बाद आगे की कवायद शुरू की जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का बनाया जाना है, जोकि आरआरटीएस को जोड़ेगी। ये आरआरटीएस जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। मेट्रो से करीब नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो लाख लोग रोजाना सफर करेंगे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close