×
Uncategorized

Noida: कैंटर के अंदर मिला चालक का शव, दम घुटने से मौत की आंशका, केबिन खोला तो मौके से मिली आपत्तिजनक…

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम लडपुरा में खड़े एक केंटर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली क्षेत्र के लडपुरा गांव में बुधवार को एक कैंटर के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक कैंटर के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा था और वाहन के दरवाजे अंदर से लॉक थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि केंटर के दरवाजे और शीशे बंद कर अंदर सोने के दौरान दम घुटने से चालक की मौत हुई है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम लडपुरा में खड़े एक केंटर में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान केंटर के सभी दरवाजे अंदर से बंद मिले। पुलिस ने केबिन को खोलकर अंदर जांच की तो चालक मृत अवस्था में मिला। इसके बाद घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को बुलाया गया।

मृतक की पहचान पवन शर्मा पुत्र चंद प्रकाश शर्मा निवासी ऐचोरा, थाना अनुपशहर, बुलंदशहर के रूप में हुई। उनकी उम्र करीब 37 वर्ष थी। पुलिस की जानकारी के अनुसार पवन शर्मा कैंटर चालक था और अलीगढ़ से आलू लेकर गाजीपुर मंडी में सप्लाई करने के लिए निकला था। रास्ते में उसने लडपुरा गांव के पास वाहन खड़ा किया था। आशंका है कि आराम करने के लिए वह कैंटर के अंदर सो गया। इस दौरान दरवाजे और शीशे बंद होने के कारण अंदर पर्याप्त हवा नहीं पहुंची और दम घुटने से उसकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी अन्य पहलू की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि केबिन के अंदर शराब की बोतल मिली है। आंशका जताई जा रही है कि वह शराब पीेकर उसमें सो गया।

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close