×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट ने किया नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ, आज शाम होगा रामलीला का मंचन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सुपरटेक इको विलेज-1 स्थित त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा।

नवरात्रि महोत्सव के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। बड़ी संख्या में निवासी अपने परिवारों के साथ मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

आज शाम होगा रामलीला का मंचन

नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आज शाम मंदिर परिसर में बाहर से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से सोसाइटी के निवासियों और बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

खान-पान, खरीदारी और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था

महोत्सव को पारिवारिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप देने के लिए मंदिर परिसर में खान-पान के विभिन्न स्टॉल, खरीदारी के लिए शॉपिंग स्टॉल और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था भी की जा रही है। इन गतिविधियों के माध्यम से निवासियों को धार्मिक आयोजनों के साथ मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा।

त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट ने सोसाइटी के सभी निवासियों से सपरिवार नवरात्रि महोत्सव में शामिल होने, मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ट्रस्ट के अनुसार, यह महोत्सव आस्था, एकता, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन सोसाइटी के निवासियों को एक साझा मंच पर जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close