×
Uncategorized

Noida: एक करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला समेत दो विदेशी गिरफ्तार, दिल्ली से लखनऊ तक तस्करी

पूछताछ में सामने आया कि कलिस्टो नाम का व्यक्ति एमडीएमए पाउडर तैयार करता था। पुलिस के अनुसार, उसुलोर और लायलो शरजाय के माध्यम से इस मादक पदार्थ की दिल्ली-एनसीआर में बिक्री कराई जाती थी।

नॉलेज पार्क थाना पुलिस और एएनटीएफ आगरा जोन की संयुक्त टीम ने सोमवार को मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क-2 के पास से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 920 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घाना निवासी उसुलोर और उज्बेकिस्तान निवासी लायलो शरजाय के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली-एनसीआर में एमडीएमए की सप्लाई और बिक्री कराने में कथित रूप से शामिल थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कलिस्टो तैयार करता था एमडीएमए पाउडर
पूछताछ में सामने आया कि कलिस्टो नाम का व्यक्ति एमडीएमए पाउडर तैयार करता था। पुलिस के अनुसार, उसुलोर और लायलो शरजाय के माध्यम से इस मादक पदार्थ की दिल्ली-एनसीआर में बिक्री कराई जाती थी। पुलिस अब कलिस्टो की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की बात कही गई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close