×
Uncategorized

Noida: 16 नवंबर से फिर शुरू होगा स्व-गणना अभियान, परिवार की इस तरह दर्ज करें ऑनलाइन डिटेंल

प्राधिकरण के सीईओ और नगर जनगणना अधिकारी सुमित यादव की अध्यक्षता में ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी लवगीत कौर की मौजूदगी में बोर्ड रूम में बैठक आयोजित की गई।

जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के दूसरे चरण के तहत एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आमजन को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जाएगी। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।

शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के के सीईओ और नगर जनगणना अधिकारी सुमित यादव की अध्यक्षता में ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी लवगीत कौर की मौजूदगी में बोर्ड रूम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। नगर जनगणना अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने सेक्टरों और आवासीय सोसायटियों में अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें, ताकि जनगणना में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

स्व-गणना के लिए नागरिकों को https://se.census.gov.in पोर्टल पर ब्यौरा देना होगा। सबसे पहले अपने राज्य का चयन कर पसंदीदा भाषा चुननी होगी। इसके बाद मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन करना होगा। पोर्टल पर परिवार के मकान और आवासीय स्थान से संबंधित जानकारी भरने के साथ परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा। फॉर्म पूरा करने के बाद उसे सबमिट करना होगा। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को एक विशेष स्व-गणना आईडी (SE ID) प्राप्त होगी। इसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। जनगणना कर्मी घर पहुंचकर इसी आईडी के माध्यम से दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। यदि आईडी का मिलान नहीं होता है तो परिवार के सदस्यों का विवरण दोबारा दर्ज किया जा सकता है।

नगर जनगणना अधिकारी ने की अपील
ग्रेटर नोएडा नगर जनगणना अधिकारी और प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। एसीईओ ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close