×
Uncategorized

Noida: प्रदूषण रोकने के लिए लगाई मशीनें खुद फैलाने लगीं धूल, प्राधिकरण ने दो कंपनियों पर लगाया भारी जुर्माना

शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सड़कों की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से मशीनों के पीछे धूल का गुबार उड़ने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मैकेनिकल शूटिंग मशीन से सड़कों की सफाई करने वाली दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने की शिकायत पर प्राधिकरण के सीईओ डॉ बलकार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। कंपनियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई है।

दरअसल, शहर की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सड़कों की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से मशीनों के पीछे धूल का गुबार उड़ने की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। इस लापरवाही पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए दो कंपनियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2026 को मैसर्स एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड और मेसर्स यदुवंशी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों कंपनियां ग्रेटर नोएडा में ट्रक माउंटेड मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों के संचालन और रखरखाव के साथ सड़कों की यांत्रिक सफाई का कार्य कर रही हैं।

सफाई के दौरान मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों से अत्यधिक धूल उड़ने की शिकायत को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए कंपनियों को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण, दिल्ली, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के निर्देशों के तहत सड़कों की सफाई से पहले पानी का छिड़काव और सफाई के दौरान निर्धारित सावधानियां बरतना जरूरी है। इसके बावजूद कंपनियों की मशीनों से धूल उड़ने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रत्येक फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आगामी बिलों के भुगतान में कटौती करके यह धनराशि वसूल की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय रावल ने कहा है कि प्रदूषण फाइनल फैलाने वाले व्यक्ति अथवा फर्म पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close