×
नोएडा

Noida: ग्रेटर नोएडा में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सपा पर तंज, बोले-2045 तक भी सत्ता में नहीं आएगी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्थान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।

ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। लौकेश प्रजापति की ओर से आयोजित समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। साथ ही राजनीतिक संबोधन में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्थान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। संविधान सभा के सदस्य के रूप में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण है। नई पीढ़ी को ऐसे महापुरुषों के जीवन और विचारों से परिचित कराना जरूरी है। राजनीतिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। वर्ष 2045 तक भी उसके प्रदेश की सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों को अपने आचरण में उतारना होना चाहिए। सामाजिक समरसता, शिक्षा, समान अवसर और वंचित वर्गों का उत्थान ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने प्रजापति समाज की मेहनत, शिल्पकला और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया।

समारोह में सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजक लौकेश प्रजापति ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close