×
ग्रेटर नोएडा

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द शुरू मिलेगी विदेशों को उड़ान, फरवरी 2027 से शुरू होने की उम्मीद

विधायक ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है।

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। घरेलू उड़ानों के संचालन के बाद अब एयरपोर्ट से विदेशों के लिए उड़ानें शुरू करने की दिशा में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी 2027 में यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू हो सकता है। यह जानकारी जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने एयरपोर्ट के भ्रमण के दौरान दी।

विधायक ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के लोगों को विदेश यात्रा के लिए विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को दिल्ली के एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करने का विकल्प भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मिलने पर क्षेत्र में निवेश, पर्यटन, व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर तेजी से वैश्विक पहचान बना रहा है। उनका प्रयास है कि एयरपोर्ट के विकास का लाभ आसपास के गांवों, किसानों, युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों तक भी पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होना जेवर की विकास यात्रा में नया अध्याय साबित होगा।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close