आजादी का अमृत महोत्सवउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अमृत महोत्सवः घर घर तिरंगा हर साइकिल पर तिरंगा यात्रा

तड़के 4.40 बजे से महिलाओं ने निकली साइकिल यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को स्वैग समूह की महिलाओं ने तड़के 4.40 बजे से साइकिल रैली निकाली। की शुरुआत की। यह रैली जन जागरूकता और देशभक्ति से ओत- प्रोत थी।

रैली में शामिल महिलाओं ने “भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि देशभक्ति से युक्त नारे लगाते हुए अपनी-अपनी साइकिल में तिरंगा झंडा लगाकर तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी क्षेत्र विशेष के लोग इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने।

गौर सिटी 1 और 2 से भावना गौर, बरणाली महेला और अभिरुचि जैन इस यात्रा का नेतृत्व कर रही थीं। शैलजा और शिप्रा की अगुआई में गौर चौक से इको विलेज 2 में पंचशील ग्रीन, राधा स्काई गार्डेन, कासा ग्रीन अजनारा, एकमूर्ति से हिमालयन प्राइड ,समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू व बहुत सारी सोसायटी के लोगों ने रैली का समर्थन किया।

गौर सिटी-2 से सर्वप्रथम पूरे सोसायटी में साइकिल तिरंगा यात्रा को घुमाया गया। यात्रा शुरू करने से पहले अनेकता में एकता और पारंपरिक संगीत स्वर देशभक्ति हर कदम पर देखने को मिली। सिर्फ समूह की महिलाएं ही नहीं मध्यम वर्ग के पुरुष, वृद्ध व सेवानिवृत्त महिलाएं व पुरुष  प्रत्येक टावर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

ईको विलेज-2 के प्रांगण में स्थित मंदिर के पुजारी ने तिरंगा यात्रा निकालने से पहले पूजा कर तिलक लगाकर रैली को रवाना किया।

इस कार्यक्रम में इको विलेज 2 से ज्योति जैसवाल और अलका त्रिपाठी और हिमालयन प्राइड से सुनीता शर्मा, सीमा भंडारी और कुलविन्दर कौर, अनुजा वॉलेचा व समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू से शीनम, पिंकी गर्ग, कृष्णा,शिप्रा मित्तल, प्रभा,मनीषा सिंह, प्रीती व अन्य लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close