उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

राजनीतिः श्रीकांत त्यागी की पत्नी के समर्थन में उतरा रालोद

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अन्नू को उत्पीड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगेः त्रिलोक त्यागी

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-2 थाना क्षेत्र के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी, गाली-गलौज, धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी का मामला अब राजनैतिक रूप लेता जा रहा है। त्यागी समाज का एक वर्ग भी श्रीकांत के समर्थन में पिछले दिनों गेझां गांव में प्रदर्शन कर चुका है। अब राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) श्रीकांत त्यागी की पत्नी के समर्थन में उतर आया है।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने मंगलवार को यहां मीडिया क्लब में मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी का समर्थन किया। उन्होंने इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डा.महेश शर्मा और पुलिस कमिश्नरेट नोएडा पर आरोप लगाए।

त्रिलोक त्यागी ने नोएडा पुलिस पर भाजपा नेताओ के इशारे पर कार्रवाई करने का लगाया।उन्होंने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी को तीन दिन तक पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद महेश शर्मा वोटो के लिए घिनौना राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आज तक अन्नू त्यागी से सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह मिलने क्यों नहीं गए।

उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के बच्चों और पत्नी को बेवजह पुलिस ने उत्पीड़ित और परेशान किया। इस मामले में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगे और दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे।

उन्होंने श्रीकांत त्यागी को भाजपा का नेता बताया और कहा कि वह इन्हीं नेताओ के इशारे पर चलता था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close