Noida: अंधेरे में डूबी ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी, बिल्डर और मेंटेनेंस टीम ने लगाए गंभीर
मेंटेनेंस टीम के अनुसार वीसीबी में खराबी आने से एनपीसीएल की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

ग्रेनो वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एनपीसीएल की तरफ से की जाने वाली बिजली की आपूर्ति बाधित होने से निवासियों के लिए समस्या खड़ी हो गई। बुधवार सुबह करीब तीन बजे बिजली चली गई। निवासियों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिल्डर एवं मेंटेनेंस एजेंसी की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
मेंटेनेंस टीम के अनुसार वीसीबी में खराबी आने से एनपीसीएल की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। ऐसी आपात स्थिति में सोसाइटी को डीज़ल जनरेटर(DG) के जरिए निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए थी, लेकिन पर्याप्त क्षमता का बैकअप उपलब्ध नहीं होने से निवासी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। सोसाइटी के लिए चौथा डीजी सेट कई महीने पहले खरीद लिया गया था, लेकिन बिल्डर की घोर लापरवाही और कार्यों में देरी के कारण उसे आज तक कमीशन नहीं किया गया। यह डीजी सेट समय पर चालू होने पर हजारों निवासियों को इस संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कई टावरों में रही ट्रिपिंग
सुबह तड़के तीन बजे से बिजली लगातार आ जा रही है। कई टावरों में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। मौजूदा जनरेटर पर्याप्त लोड उठाने में असमर्थ हैं। लिफ्ट, पानी की आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों तथा घर से काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लंबे समय से सोसायटी में बिजली व्यवस्था, बैकअप क्षमता और आवश्यक विद्युत को लेकर शिकायतें की जाती रही हैं, लेकिन बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी ने समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया।




