crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः किशोरी के घर आकर की थी छेड़छाड़, जान से मारने की दी थी धमकी, तीन माह बाद हुआ गिरफ्तार

आरोपी के एक साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, दूसरे को आज किया गिरफ्तार  

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बिसरख की पुलिस ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले दूसरे आरोपी को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

क्या है मामला, कौन है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल 18 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि नीरेश और विकास नामक दो युवकों ने उसकी नाबालिक 14 वर्षीया पुत्री के साथ उसके घर पर आकर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और उसी दिन भादवि की धाराओं 354क/354ख/452/506 व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नीरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन विकास फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। आज शुक्रवार को पुलिस ने विकास यादव निवासी सेक्टर-2, पतवाडी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर को बडी मिलक गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close