crimeगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः सुपरवाइजर की टोका-टाकी से था नाराज कर दिया था जानलेवा हमला

11 दिन रहा फरार, पुलिस आज शुक्रवार को किया गिरफ्तार, आखिर कौन है हमला करने वाला

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने अपने सुपरवाइजर पर जानलेवा करने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने हमला 21 नवंबर को किया था। तबसे वह फरार था। पुलिस ने उसे आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

कौन है आरोपी

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को थाना इकोटेक-3 पुलिस ने हत्या करने की नियत से अपने सुपरवाइजर पर हमला करने के आरोपी सौरभ सिंह चौहान को सुत्याना कट से गिरफ्तार किया है। वह ग्राम जसावली, तहसील सेनोठा, जिला दतिया, मध्यप्रदेश का मूल रूप से निवासी है। वर्तमान में वह संजय गुर्जर के मकान, चामुण्डा मन्दिर के पास, हबीबपुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ सिंह ने 21 नवंबर को को अपने साथ काम करने वाले सुपरवाइजर रामकुमार के काम में टोका-टाकी करने के कारण नाराज होकर उस पर जान से मारने की नियत से गर्दन पर ब्लेड मारकर जान लेने की कोशिश की। इस हमले में रामकुमार घायल हो गए थे। वहां से सौरभ हमला करके भाग गया था। इस मामले में पीड़ित सुपरवाइजर के बेटे चेतन गौतम ने अपने पिता रामकुमार गौतम को गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से धारदार ब्लेड से गर्दन पर वार करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस हमले में रामकुमार के गले की सांस की नली कट गई थी।

क्या हुआ आरोपी के पास से बरामद

पुलिस ने बताया कि जानलेवा हमले के आरोपी सौरभ की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पेपर कटर ब्लेड बरामद हुआ है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close