crimeगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

निक्की हत्याकांड के तार ग्रेटर नोएडा की इस संस्था से जुड़े, दिल्ली पुलिस ने चार घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड के तार ग्रेटर नोएडा की एक संस्था से जुड़े है। दिल्ली पुलिस ने चार घंटे तक डेरा डालकर कुछ रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में ही साहिल ने निक्की के साथ शादी की थी।

दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के डेल्टा एक स्थित आर्य संस्कृति प्रचार प्रसार न्यास में छापा मारा और कई दस्तावेज बरामद किये।दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल और निक्की की शादी एक अक्तूबर 2020 में यही हुई थी।
आर्य समाज के संचालक विपिन ने फ़ेडरल भारत से बातचीत के दौरान बताया कि साहिल और निक्की सात फेरे लेने के बाद विवाह के बंधन में बंधे थे, दोनों शादी के समय बहुत खुश थे, लेकिन साहिल का परिवार दोनों की शादी से नाखुश था। इसीलिये साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी। क्राइम ब्रांच ने रिमांड के दौरान साहिल से मिली जानकारी की पुष्टि के लिये 17 फरवरी को ग्रेटर नोएडा आर्य समाज मंदिर में छापा मारा। संचालक विपिन सिंह आर्य का कहना है कि एक अक्टूबर 2020 को वैदिक विधि विधान से दोनों का विवाह संपन्न हुआ था, उनके साथ दो लोग और भी विवाह में गवाह के रूप में शामिल थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close