उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

होली मिलनः जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर दी बधाई

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह, कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी व अधिकारी हुए शामिल

नोएडा। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।

कर्मचारियों को किया संबोधित

इस अवसर पर उन्होंने समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख व समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक पर्व है, जो हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।

गुलाल लगाकर दी बधाई

जिलाधिकारी ने होली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के पर्व को सौहार्द पूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली का ऐतिहासिक पर्व समाज में सद्भाव राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का ज्वलंत उदाहरण है। सभी जनपद के नागरिक इस ऐतिहासिक पर्व को परंपरागत एवं मेलजोल के साथ मनाएं और किसी प्रकार का उद्दंड करने का प्रयास न करें। यही सच्ची होली का पर्व मनाने का संकल्प होना चाहिए।

ये अधिकारी थे शामिल

होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार तथा समस्त विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close