उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

यूपी बीजेपी ने जारी की छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची, पश्चिम में ठाकुर पर खेला दांव, सत्येंद्र सिसोदिया की नियुक्ति से गुर्जर नेताओं में भारी रोष

नोएडा : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार रात को अपने छह छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पश्चिम में पार्टी ने जाट के स्थान पर ठाकुर को नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मुज़फ्फरनगर प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया को प्रभारी बनाया है, सतेंद्र के अध्यक्ष बनने के बाद से गुर्जर नेताओं में भारी रोष है। नवाब सिंह नागर और बिजेंद्र भाटी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे।
शनिवार रात पार्टी ने मोहित बेनीवाल की जगह सतेंद्र सिसोदिया को वेस्टर्न उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रकाश पाल को कानपुर, दिलीप पटेल को काशी, शहजानन्द रॉय को गोरखपुर, कमलेश मिश्रा को अवध और द्रविजय सिंह को बृज का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर सतेंद्र सिसोदिया का नाम घोषित किया गया है, सतेंद्र गौतमबुद्धनगर भाजपा के महामंत्री, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष भी रह चुके है और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के काफी करीबियों में उनकी गिनती होती है। सतेंद्र के साथ साथ ठाकुर समाज से गाजियाबाद के अनिल खेड़ा और गौतमबुद्धनगर के हरीश ठाकुर का नाम चर्चा में था, लेकिन हरीश ठाकुर के प्रॉपर्टी के कई विवाद सामने आने के बाद उनका पत्ता अध्यक्ष पद से कट गया। उधर ठाकुर समाज से अध्यक्ष घोषित होने के बाद गुर्जर समाज में भारी आक्रोश है।

नाम न छापने की शर्त पर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि नबाब सिंह नागर भारतीय जनता पार्टी से लम्बे समय से जुड़े है। पहले दादरी से उनका टिकट काटकर तेजपाल सिंह को दे दिया गया। इसके अलावा तेजा गुर्जर, बिजेंद्र भाटी भी प्रमुख दावेदार थे, लेकिन किसी को प्रदेश कार्यकरिणी में भी जगह नहीं मिली। पार्टी के गुर्जर नेता का दावा है कि इस मुद्दे पर जल्द समाज के एक मीटिंग बुलाई जायेगी।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close