बॉलीवुड मसाला

Rakhi Sawant Ramadan: धर्म परिवर्तन के बाद राखी ने होस्ट की इफ्तार पार्टी, बुर्का पहने नजर आईं एक्ट्रेस

नोएडा : बॉलीवुड एक्ट्रेस Rakhi Sawant ने धर्म परिवर्तन करने के बाद पहला रोजा रखा। पहले रमजान पर Rakhi ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी होस्ट की और एक्ट्रेस को आमंत्रित किया। Rakhi ने पूरे रीति-रिवाज से अपना पहला रोजा रखा। सहरी करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant ने इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किए करीबी दोस्त

राखी सावंत ने शनिवार, 25 मार्च को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उन्होंने अपने दोस्तों को आमंत्रित किया । पार्टी के दौरान राखी सावंत का इफ्तार का लुत्फ उठाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ब्लैक बुर्का पहने नजर आ रही हैं। राखी सावंत को इस तरह व्रत करते देख लोग कमेंट कर रहे है।

क्यों किया राखी ने धर्म परिवर्तन
Rakhi Sawant ने इसी साल मई में आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी और उन्होंने जनता के सामने अपनी शादी स्वीकार की थी। Rakhi Sawant ने अपने पति के धर्म से मेल खाने के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम स्वीकार किया था। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद राखी का नाम फातिमा रखा गया है।

कहां हैं राखी सावंत के पति आदिल?
राखी सावंत ने अपनी शादी की घोषणा के कुछ ही हफ्तों बाद आदिल के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर, एक ईरानी महिला ने मैसूर में आदिल के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस रिपोर्ट दर्ज की। आदिल फिलहाल मैसूर की जेल में है।

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close