crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

पुनर्मिलनः एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने दो महिलाओं को परिजनों से कराया मिलन

दोनों की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, घर से चली गई थीं बिछुड़ी हुई महिलाओं से दोबारा मिलकर परिजन हुए खुश, टीम का जताया आभार

नोएडा। थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने अपने परिजनों से बिछुड़ गई दो महिलाओं की कौंसिलिंग कर उनके परिजनों से फिर से मिलवा दिया। बिछुड़ी हुई महिलाओं से उनके परिजन काफी खुश हुए और इसके लिए एएचटीयू टीम का आभार जताया है। ये महिलाएं दिगामी हालत ठीक नहीं होने के कारण अपने घर को छोड़कर चली गईं थी। फिर परिजनों के ढूढ़ने से भी नहीं मिली थीं।

पहला मामला

एएचटीयू टीम ने 21 मार्च और 15 मई को शेल्टर होम अपना घर आश्रम सेक्टर-34 नोएडा में रह रही करीब 50 वर्षीया महिला की काउंसलिंग की। इस महिला को 22 फरवरी को अपना घर आश्रम में कवि नगर पुलिस ने कविनगर गाजियाबाद से रेस्क्यू कर लाकर यहां के शेल्टर होम को सौंप दिया था। काउंसिलिंग के ही दौरान पता चला कि इस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। इस वह घर छोड़कर इधर-उधर भटकने लगी थी। करीब तीन महीने तक शेल्टर होम में रहने के बाद इस महिला के काउंसलिंग में महिला ने पुलिस को अपने पति का नाम दयाचंद पता मेन बाजार लोनी बताया। कुछ दिन बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक होने पर महिला ने अपने पति का मोबाइल नंबर भी बता दिया। इस पर टीम ने महिला के पति से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी दी। महिला के पति ने कहा कि वह मेरी पत्नी है। वह मानसिक रूप से परेशान है। वह करीब तीन महीने पहले कहीं चली गई थी। वह ढूढ़ने से भी नहीं मिली थी। एएचटीयू टीम ने महिला को उसके पति के हवाले कर दिया। महिला के पति ने पत्नी को दोबारा पाकर पुलिस का आभार जताया है।

दूसरा मामला      

एक अन्य मामले में एक करीब 33 वर्षीया महिला को 15 अप्रैल को अपना घर आश्रम में थाना सेक्टर-49 नोएडा की पुलिस लाई थी। उस समय इस महिला की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी मानसिक हालत में सुधार होने पर महिला ने बताया कि वह गांव बरौला की रहने वाली है। उसने अपने पति का नाम विनय बताया था। एएचटीयू की टीम गांव बरौला जाकर उसके पति के बारे में पूछताछ की तो काफी ढूंढ़ने के बाद उसके पति से बातचीत हो सकी। टीम ने उनसे बातचीत कर उसकी पत्नी के बारे में जानकारी दी। उसके पति ने बताया कि वह दिमागी रूप से काफी परेशान थी। वह करीब एक महीने पहले बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। 17 मई को  एएचटीयू टीम ने दोनों ही महिलाओं को उनके-उनके पतियों के सुपुर्द कर दिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close