crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अवैध वीजाः अफ्रीकी मूल के 16 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में रह रहे थे

वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद रहे थे ग्रेटर नोएडा में, कई के पासपोर्ट भी वैध नहीं थे, अपराध में संलिप्त होने की आशंका

ग्रेटर नोएडा। उन लोगों के वीजा के अवधि कभी की समाप्त हो गई थी। बावजूद इसके कि वे अपने देश वापस चले जाते, वे भारत में ही अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस की नींद तब टूटी जब दो खेप में दर्जनों विदेशी नागरिक मादक पदार्थों के निर्माण और उसकी सप्लाई करने में लिप्त पाए गए। बृहस्पतिवार को पकड़े गए उसी देश के निवासी हैं जिस देश के दर्जन भर से अधिक लोग मादक पदार्थों के अवैध काले धंधे में लिप्त होने के कारण पकड़े गए हैं।

क्या है मामला

करीब एक पखवाड़े के दौरान पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और उनकी सप्लाई के अवैध कारोबार में लिप्त अफ्रीकी मूल के निवासियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मादक पदार्थ, उनके बनाने के लिए रा मेटेरियल, उपकरण, लैब आदि बरामद किए थे। इतने बड़े पैमाने पर पकड़े गए विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने पर पुलिस और एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) ने गौतमबुद्ध नगर जिले में रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन का संयुक्त रूप से अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के दौरान अफ्रीकी मूल के 16 विदेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। इनमें 13 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस इनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर रही थी।

कौन हैं विदेशी नागरिक

थाना बीटा-2 की पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के जिन 16 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान 1.ADO AHMED, 2.ABDUL GANYU SAADU, 3.ESTHER BUKOLA ASOGBON (FEMALE) , 4.ASU IGOWU ADEBAYO (FEMALE), 5.MUSA ABDULLAHI MUSA , 6.JANETH GASPER MISANA(FEMALE) 7.SAUBAN MUSA ABDULLAHI, 8.SHEHU ABDULLAHI,  9.GEORGE NGEH FONKE, 10 FELISBERTO SAPALO JAMBA, 11.GIZZIE GBOTUMA JOE, 12.YASER SULAIMAN OBAID HADDAD,  13. ALIYU ABDULLAHI, 14.ISERAL ABAYOM AKINDOJU, 15.FRANK GABRIAL, 16.IBUDE SUCCESS के रूप में हुई है। ये सभी अफ्रीका के मूल निवासी हैं। इनमें से अधिकांश लोग नाइजीरिया के निवासी हैं। ये सभी ग्रेटर नोएडा के कासा ग्राण्ड सोसाइटी, थाना बीटा-2, में रह रहे थे। पुलिस ने इनका पासपोर्ट और वीजा चेक किया तो सभी के वीजा अवैध पाए गए। कई लोगों के पासपोर्ट भी वैध नहीं थे।

अपराधों में संलिप्त होने की आशंका

उधर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। इनके भी अपराधों में शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि मादक पदार्थों के काले धंधे में लिप्त रहने के आरोप में पकड़े गए सभी अफ्रीकी मूल के नाइजीरिया के निवासी हैं तो इस आशंका को बल मिलता है कि इनके भी ऐसे ही अपराध में शामिल हो सकते हैं। वास्तविकता तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close