उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

समर्थनः भाकिप के आंदोलन को सीटू ने दिया समर्थन, कहा- प्राधिकरणों के जरिये किसानों का शोषण करा रही सरकार

भारतीय किसान परिषद (भाकिपा) का आठवें दिन भी नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरना जारी, किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग

नोएडा।  नोएडा के सेक्टर 6 स्थित नोएडा विकास प्राधिकरण पर किसानों धरना आज शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरने को सीटू ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। यहां आंदोलन भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के आह्वान पर किया जा रहा है।

सीटू ने दिया आंदोलन को समर्थन

किसान अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण और मांगों को पूरा करने के समर्थन में पिछले आठ दिनों से नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरना दे रहे हैं। आद शनिवार को नोएडा विकास प्राधिकरण धरना स्थल जाकर सीटू के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने अपने संगठन के समर्थन देने की घोषणा की।

किसानों के शोषण का आरोप

यहां आंदोलनकारी किसानों को श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास प्राधिकरणों के माध्यम से किसानों को शोषण करा रही है। किसानों की जायज मांगों का भी समाधान नहीं किया जा रहा है। हक के लिए आवाज उठाने पर फर्जी मुकदमें बनाकर किसानों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरणों के आंदोलनरत किसानों को एकजुट कर जिले में एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूर संगठन सीटू हमेशा मजदूर-किसान एकता का हिमायती रहा है। हम किसानों के आंदोलन का हमेशा समर्थन करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। किसानों के संघर्ष में हम उनके साथ सदैव खड़े हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close