×
उत्तर प्रदेशनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

श्रम कानून सलाहकार सत्येन्द्र सिंह फिर बने लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष

नोएडा : श्रम कानून सलाहकार सत्येंद्र सिंह एक बार फिर लॉ ऑफ़ लेबर एडवाइजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाये गए है। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह किसी भी कीमत पर कारखाने मालिक का उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे।
लॉ ऑफ़ लेबर” एडवाइजर्स एसोसिएशन उ. प्र. की प्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का आयोजन नोएडा के होटल उत्सव में हुआ। बैठक में प्रदेश की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। वरिष्ठ श्रम कानून सलाहकार सत्येन्द्र सिंह को इस बार पुनः एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने गाज़ियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर की कार्यकारिणी की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लेबर लॉ रिपोर्टर के एडिटर इन चीफ एच एल कुमार एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक होंगे। इ वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश गुप्ता, अरुण कुमार एवं अशोक श्रीवास्तव संरक्षक होंगे। आर सी माथुर चेयरमैन एवं आई एस वर्मा वाईस चेयरमैन होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एस एस उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आर के गौर एवं अरविन्द श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अधिवक्ता वीरेन्द्र चौधरी को सचिव, निरंजन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, वी डी व्यास को सह कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार एवं नीरज सिन्हा को संयुक्त सचिव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को सचिव -क़ानूनी, धर्मवीर सिंह को सचिव – संगठन, एवं जीतेन्द्र सिंह को सचिव समन्वय बनाया गया है।
गौतम बुद्ध नगर जिले से आशीष माथुर को अध्यक्ष, कमलेश कुमार को उपाध्यक्ष, रितेश वर्मा को सचिव, ओ पी व्यास को कोषाध्यक्ष, शुभ्रांशु शेखर एवं सुजीत सिन्हा को संयुक्त सचिव, अमित गौर एवं रमेश गोश्वामी को सचिव -क़ानूनी, आर आर सिंह को सचिव – संगठन, एवं रोहताश वर्मा को सचिव समन्वय तथा नरेन्द्र सिंह को विशेष सदस्य बनाया गया है।
गाज़ियाबाद जिले से कौशल कुमार गोयल को अध्यक्ष, आर के पाल को उपाध्यक्ष, बृजमोहन सिंह को सचिव, राज सिंह को कोषाध्यक्ष, टी के वर्मा एवं धर्मपाल सिंह को संयुक्त सचिव, पुनीत गौर एवं विजय सिंह नेगी को सचिव -क़ानूनी, सुरेन्द्र प्रसाद यादव को सचिव – संगठन, एवं अजित श्रीवास्तव को सचिव समन्वय तथा दमयंती देवी को विशेष सदस्य बनाया गया है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2001 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2001 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close