उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़नोएडाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमिज़ोरमराजनीतिराजस्थान

Elections 2023: पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, बुजुर्ग लोग घर से डाल सकेंगे वोट

नोएडा : देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों का एलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया।

निर्वाचन आयोग आज यानी सोमवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सभी राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान किया। पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। मध्य प्रदेश में इस वक्त भाजपा की सरकार है। वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस शासन में है। तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव वाली भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट सत्ताधारी पार्टी है।
2018 में पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान छह अक्तूबर को हुआ था। छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में कराए गए थे। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एक चरण में वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 11 दिसंबर को आए थे।इस बार सात नवम्बर को चुनाव शुरू होंगे और सभी राज्यों में 3 दिसंबर को वोटिंग होगी।

चुनाव की बड़ी बातें
– आपराधिक प्रवृति वाले प्रत्याशी को जनता और चुनाव आयोग को जानकारी देनी होगी
– बुजुर्ग लोग घर से वोट डाल सकेंगे
– अब पार्टी के खर्चे की जानकारी भी चुनाव आयोग को देनी होगी
– एक लाख से अधिक बूथ की वेबकास्टिंग होगी
– 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे
– 2900 पोलिंग बूथ युवा मैनेज करेंगे
– 17 हज़ार 734 मॉडर्न पोलिंग बूथ होंगे

राज्य कुल मतदाता                       चुनाव तिथि
मिजोरम आठ लाख 52 हज़ार          सात नवंबर
मध्य प्रदेश पांच करोड़ छह लाख        17 नवम्बर
राजस्थान पांच करोड़ दो लाख           23 नवम्बर
छत्तीसगढ़ दो करोड़ तीन लाख          7 और 17 नवम्बर
तेलंगाना तीन करोड़ 17 लाख           30 नवंबर

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close