×
उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादब्रेकिंग न्यूज़

लोनी में अवैध गोदाम से हो रही थी अवैध शराब की खपत, मेरठ से आयी टीम ने पकड़ा अवैध कारोबार

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी में अवैध गोदाम से अवैध शराब की खपत करने का मामला सामने आया है। ये सब कारोबार गजियाबाद की आबकारी पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था। मेरठ से आयी आबकारी विभाग ने गोदाम पर छापा मारा तो अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ।
लोनी इलाके में गोदाम में तस्करी कर लाई गई लाखों रुपए की कीमत की अवैध शराब को मेरठ की आबकारी विभाग द्वारा बरामद किया गया है ।शराब की यह अवैध खेप चंडीगढ़ मार्का की हैं। लेकिन गाजियाबाद के लोनी इलाके में अवैध तरीके से गोदाम बनाकर लाखो रुपए कीमत की अवैध शराब को दिल्ली एनसीआर में खपाया जा रहा था। जिससे राजस्व का नुकसान यूपी सरकार को हो रहा था। बीते कुछ महीनों से शराब के इस अवैध कारोबार को अंजाम देकर शातिर शराब तस्कर इस काले गोरखधंधे को चला रहे थे।

गाजियाबाद आबकारी विभाग ने नहीं की कार्रवाई
शिकायत करने वालों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि गाजियाबाद आबकारी विभाग पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन शराब माफिया से मिलीभगत के चलते उन्होंने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद मेरठ में जाकर विभाग के आला अधिकारियों से शिकायत की गयी और पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

करीब नौ लाख की शराब बरामद
आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी कर इस अवैध को शराब बरामद की गई है, जिसमें 39 पेटी अंग्रेजी मार्का है। आबकारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ मार्का की है और सिर्फ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य है। लेकिन अवैध तरीके से इस शराब को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के गाजियाबाद और नोएडा में बेचा जा रहा था।पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत करीब 8 – 9 लाख रुपए है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close