नोएडा

यमुना एरिया में खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मिलेगा मौके, खेलों के मैदान बनाने के लिए सीईओ ने दिए निर्देश

जेवर और दनकौर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विधायक ने सीईओ यमुना को सौंपा प्रस्ताव है। यहां बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनके लिए जमीनों का चिहिन्नत शीघ्र कराया जाएगा। 

जेवर और दनकौर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विधायक ने सीईओ यमुना को सौंपा प्रस्ताव है। यहां बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनके लिए जमीनों का चिहिन्नत शीघ्र कराया जाएगा।

ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सीईओ यमुना को प्रस्ताव भेजते हुए कहा कि ग्रामीणों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ज़रूरत खेल प्रतिभाओं को निखारने की है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह की ओर से ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को जमीनों का चिन्हांकन शीघ्र कराए जाने के लिए मौके पर ही आदेशित किया है। इस मौके पर एसीईओ श्री कपिल सिंह, एसीईओ श्री विपिन जैन, एसीईओ श्रीमति श्रुति, ओएसडी श्री शैलेन्द्र भाटिया और डीजीएम श्री राजेन्द्र सिंह भाटी भी मौजूद रहे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज तेजी से खेलों के माध्यम से हमारे देश के नौजवान, देश और दुनिया में, हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इस सुविधा का अभाव होने के कारण, हमारे क्षेत्र की नौजवान प्रतिभाएं, अपने हुनर को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने नहीं ला पा रही हैं। इसलिए जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार ज़ेवर और दनकौर क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा खेल के मैदान विकसित किए जाएं, जिससे यह प्रतिभाएं आने वाले समय में विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाकर अपनी प्रतिभा से क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ती आबादी, विकसित होते सेक्टरों और वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए प्रत्येक ग्राम में एक सामुदायिक भवन की स्थापना के लिए भी सीईओ से वार्ता की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close