गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : किसानों ने आधी रात को केसर के दूध के साथ जलेबी का किया सेवन, आज महापंचायत के लिए रातभर चल रहा है जनजागरण

नोएडा : सुखवीर खलीफा नेतृत्व वाली भारतीय किसान परिषद् ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। आज सुबह 11 बजे नोएडा प्राधिकरण के गेट पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान गांव-गांव जनजागरण करते दिखे।

आधी रात को धरने पर किसानों ने केसर का दूध और जलेबी का किया सेवन
आधी रात को धरने पर किसानों ने सुखवीर खलीफा के साथ केसर का दूध और जलेबी का सेवन किया। भारतीय किसान परिषद् के आंदोलन में आज दूसरे संगठन के नेताओं का भी भाग लेने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये अभी तक की सबसे बड़ी महापंचायत होगी। इसीलिए रात भर ग्रामों में किसानों ने जन जागरण अभियान चलाया।

सुखवीर खलीफा ने रात को जारी किया वीडियो
भारतीय किसान परिषद् के अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने आधी रात को वीडियो सन्देश जारी कर अपना रूख साफ़ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे। आज सुबह उन्होंने नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों के आंदोलन में आने की अपील की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close