उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida : मुख्य सरगना रवि काना की पुलिस ने 50 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 10 करोड़ का स्क्रैप भी किया बरामद

Noida : स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना की काली कमाई के खिलाफ नोएडा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्क्रैप माफिया की एक बार फिर से 50 करोड़ की प्रॉपर्टी सील की हैं। इसके अलावा मौके से लगभग 10 करोड़ का स्क्रैप भी ज़ब्त किया है। अभी तक पुलिस माफिया की करीब 360 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। वहीं, रवि काना और उसके गैंग गैंगस्टरों की तलाश में जगह—जगह​ दबिश दे रही है।

बीटा—2 और इकोटेक—1 कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रवि काना की सिकंदराबाद खुर्जा रोड पर करीब 40 वीघा जमीन जब्त की है। जिसकी कीमत पुलिस करीब 50 करोड़ बता रही है। इसके अलावा पुलिस ने 10 करोड़ का स्क्रैप भी मौके से बरामद किया है। पुलिस ने रवि काना और उसके गैंग के 15 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। जिनमें से पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभी 9 सदस्य पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

अब तक करीब 300 करोड़ की पुलिस संपत्ति कर चुकी है जब्त
इससे पहले पुलिस रवि काना की पुलिस 200 करोड़ की सम्पति सीज कर चुकी है। लगभग पुलिस रवि काना और उसके गिरोह की 200 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके अलावा उसके गिरोह के छह सदस्यों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुख्य सरगना और दो लेडी डान समेत करीब 10 गैंगस्टर फरार है। लेडी डॉन काजल झा को रवि काना की कथित प्रेमिका बताया जाता है, जबकि मधु उसकी पत्नी है। पुलिस रवि काना की तलाश में हरियाणा, यूपी, पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्य में खाक छान रही है।

गैंगरेप मामले से पुलिस आई एक्शन में
जून 2023 में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस रवि काना और उसके गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नौकरी दिलाने के नाम पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। नोएडा पुलिस के अनुसार, सेक्टर 39 में 26 साल की एक पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर नौकरी दिलाने के नाम पर सामूहिक बलात्कार की घटना में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी राजकुमार, आजाद और विकास हैं। मुख्य सरगना रवि को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

स्क्रैप माफियाओं पर लगाया गैंगस्टर
पुलिस ने रवि काना समेत 16 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें राजकुमार नागर, तरून छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, काजल झा और.मधु शामिल है। रवि काना को पुलिस स्क्रैप और सरिया तस्कर पुलिस बता रही है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close