उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरराजनीतिलखनऊ

ललितपुर की घटना को लेकर प्रियंका व संजय सिंह ने किया ट्वीट

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की निंदा की

नई दिल्ली। ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुषकर्म के मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिवव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है। ट्वीट के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा दुष्कर्म  की घटना दिखाती है कि “बुलडोजर” के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वे शिकायत लेकर जाएंगी कहां? …क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। आज ललितपुर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के सांसद और आप के उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी संजय सिंह ने भी ललितपुर की घटना को लेकर ट्वीट किया है। उनके ट्वीट अनुसार यूपी पुलिस दुष्कर्म, हत्या में नंबर वन है। न्याय के लिए थाने पहुंची थी सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता। वहां इंस्पेक्टर ने उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया लिया। चंदौली में बेटी की हत्या, ललितपुर में बेटी से रेप। इन खाकी वर्दी के गुंडों पर बुलडोजर कौन चलाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close