उत्तर प्रदेशदिल्लीनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

आईटी ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत, कांग्रेस के खातों से फ्रीज हटाया गया

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आईटी ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के बैंक खातों से फ्रीज हटा दिया है। उधर राहत मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर पार्टी को जन की ताकत का नाम बताया है।
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने बताया कि आईटी ट्रिब्यूनल ने बैंक खाते से फ्रीज को हटा दिया है। 19 फरवरी को फिर सुनवाई होगी। राहुल गांधी ने बैंक खाते से फ्रीज हटने के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस धन की ताकत नहीं, जन की ताकत का नाम है। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।।

https://x.com/RahulGandhi/status/1758384500479033492?s=20

बैंक मैं थे 210 करोड़ रुपए
कांग्रेस बैंक के अकॉउंट में करीब 210 करोड़ रुपए थे। ट्रिब्यूनल कोर्ट में कांग्रेस की तरफ से तर्क दिया गया कि बैंक अकाउंट को भारतीय जनता पार्टी के इशारे में आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए फ्रीज किया गया है। कांग्रेस ने तर्क दिया कि उन्हें अपने कर्मचारियों का वेतन देना है। राहुल गांधी जी की यात्रा का सारा खर्चा भी इसी अकाउंट से किया जा रहा है। ट्रिब्यूनल ने खाते से फ्रीज हटा दिया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close