उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में परिसंपत्ति बंटवारे का विवाद सुलझा

दोनों राज्यों मुख्यमंत्रियों ने आपसी बातचीत से दशकों पुराना विवाद सुलझाया

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों ने दशकों से विवादित दोनों राज्यों में परिसंपत्तियों के बंटवारे का विवाद सुलझा लिया है। यह दावा यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में किया गया। दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक स्वर से कहा कि मात्र 20 मिनट ही दशकों से चला आ रहा विवाद आसानी से सुलझा लिया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से अलग उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद दोनों ही राज्यों में परिसंपत्तियों का मामला उलझा हुआ था। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा के अलावा सपा और बसपा की सरकारें रहीं। उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रहीं। इस दौरान उत्तराखंड ने कई बार उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों के बंटबारे की मांग की लेकिन तब उत्तराखंड ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने नहीं सुनी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा लिया गया है। लंबे समय से चला आ रहा विवाद मात्र 20 मिनट में ही सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि अलकनंदा होटल उत्तराखंड सरकार को मिला है। यह विवाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रई योगी आदित्य नाथ के प्रयासों से सुलझा है। ट्रिपल इंजन की सरकार (केंद्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) ने विवाद सुलझा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी कहा कि संवाद से विवाद सुलझा लिया गया है।

यूपी सरकार को भागीरथी होटल बंटवारे में मिला है। उत्तराखंड सरकार उत्तर प्रदेश सरकार को जमीन देगी। उस जमीन पर हम नया पर्यटन आवास बनाएंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close