उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida News : गृहजनपद गौतमबुद्ध नगर में जनसभा को संबोधित करेंगी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, बसपा की अहम हैं लोकसभा सीट, सुस्त हाथी की चाल में आएगी तेजी? 

नोएडा  न्यूज : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती अपने गृहजनपद की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी के पक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगी। दूसरे चरण के लिए नोएडा और गाजियाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सुस्त चल रही हाथी की चाल को तेजी देने के लिए मायावती 21 और 22 अप्रैल को गाजियाबाद और सिकंदराबाद में सार्वजनिक रैलियां कर सकती हैं।

वरिष्ठ बसपा नेता सतवीर नागर ने कहा कि एक समिति का गठन किया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों और सदस्यों को लोकसभा क्षेत्र में उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीदवार और पार्टी कार्यकर्ता लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। पार्टी के सदस्य लोगों से मुलाकात करेंगे और फिर एक निर्धारित तिथि पर चयनित उम्मीदवार उनसे मिलेंगे। बसपा प्रमुख ने गौतमबुद्ध नगर में एक राजपूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

गठबंधन में शामिल न होकर बसपा अपने दम पर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अभी तक बीएसपी 36 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। जिनमें कैराना, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, सहारनपुर और अमरोहा से मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close