crimeग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ब्रेकिंग: बुलंदशहर में सड़क हादसा, प्राइवेट बस और पिकअप में टक्कर, 12 मरे, गाजियाबाद से रक्षाबंधन पर जा रहे थे घर

बुलंदशहर(फेडरल भारत न्यूज) : बुलंदशहर के सलेमपुर इलाक़े के बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। प्राइवेट बस और पिकअप की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। मौक़े पर मौजूद लोग 12 लोगों की मौत की बात कह रहे हैं, लेकिन ज़िलाधिकारी सीपी सिंह ने फ़िलहाल 10 मौतों की पुष्टि की है। 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग गाजियाबाद से निकले थे। ये सभी लोग रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही ये एक्सीडेंट का शिकार हो गए। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घटना के कारणों का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है। प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुट गया है और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close