उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

सुपरटेक इकोविलेज के कई पिलरों में आयी दरार, निवासियों का आरोप, कभी भी गिर सकते है टावर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी सुपरटेक इकोविलेज में निवासियों ने एक बार फिर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोसाइटी के रजिस्टर्ड कई टावर के पिलर में दरार आ गयी है। लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सुपरटेक इकोविलेज के खिलाफ एक बार फिर निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोसाइटी के बी 5 टावर में रहने वाले लोगों का आरोप है कि निवासियों ने बेसमेंट में जाकर देखा तो तीन टावर के पिलर में दरार आ गयी है और कभी भी टावर गिर सकते है। निवासियों ने सुपरटेक प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोसाइटी के व्हाट्सप्प ग्रुप्स पर प्रबंधन से तत्काल इस पर एक्शन लेने की मांग की, लेकिन सुपरटेक की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया।

सोसाइटी पर अवैध वसूली का भी आरोप
किरायदारों से हर माह चार माह की अवैध वसूली का आरोप भी बिल्डर पर लगा है। निवासियों ने कुछ दिन पूर्व बिल्डर के खिलाफ सोसाइटी में जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद भी अवैध वसूली बंद नहीं हुई और अब सुपरटेक प्रबंधन के खिलाफ पिलर में दरार आने के बाद निवासी बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे है।

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close